शुक्रवार, 31 जुलाई 2009

आज बूझो एक पहेली

बच्चो, आज आपका प्रिय ब्लाग ‘बाल संसार’ अपने जीवन के दो माह पूरे कर रहा है। इन दो महीनों के दौरान हमने आप को विभिन्न तरह की सामग्री देकर आपकी पसंद जानने का प्रयास किया है। यह प्रयास भविष्य में भी करते रहेंगे। इसीलिए आज आपको एक पहेली हल करने के लिए दे रहे हैं। पहेली को शीघ्रता से हल करें और उत्तर बताएं।

पहेली-1
एक परिवार में पाँच सदस्य हैं– रमेश(पिता), सविता(माता) और उनके तीन बच्चे– लोकेश, शैरी और मोहित। आपको इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की उम्र बतानी है। आपको कुछ क्लू दे देते हैं:
लोकेश और शैरी की उम्र में जितना अंतर है, उतना ही अंतर शैरी और मोहित की उम्र में है। और उतना ही अंतर है रमेश और सविता की उम्र में।
लोकेश की उम्र को शैरी की उम्र से गुणा कर दिया जाए तो रमेश की उम्र आ जाएगी।
शैरी की उम्र को मोहित की उम्र से गुणा कर देंगे तो जो उत्तर होगा वही सविता की उम्र होगी।

चलो हम आप को एक क्लू और दे देते हैं। परिवार के सभी सदस्यों की कुल उम्र 90 वर्ष है।

क्लू हमने दे दिये, अब आप जल्दी से पहेली हल कर डालो। आपके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी।
*****

2 टिप्‍पणियां:

sakshi ने कहा…

Ramesh 48
Savita 24
Lokesh 8
Sherry 6
Mohit 4

sakshi ने कहा…

Ramesh 48
Savita 24
Lokesh 8
Sherry 6
Mohit 4