शनिवार, 19 दिसंबर 2009

गिलहरी का दोस्त जिराफ













नन्हीं गिलहरी को मिला,
बहुत अच्छा दोस्त जिराफ।
लंबी गरदन झुका के अपनी,
उसे जीभ से करता साफ।


पाकर ऐसे दोस्त को,
गिलहरी फूली नहीं समाए।
तभी तो बीच सड़क पर,
ठुमक-ठुमक चली जाए।
*****

शनिवार, 12 दिसंबर 2009

घूमता लट्टू गिरता क्यों नहीं?



बच्चो, आपने घूमने वाला लट्टू अवश्य देखा होगा। उसे जमीन पर घुमाया या नचाया भी होगा। लट्टू को नाचते हुए देखना सभी को बहुत अच्छा लगता है। एक बार छोड़ने पर लट्टू काफी देर तक घूमता रहता है। गति बहुत कम हो जाने पर ही वह गिरता है। तेज गति से घूमते लट्टू को अगर हल्का-सा छू भी लें तो वह गिरता नहीं। आखिर घूमता हुआ लट्टू गिरता क्यों नहीं?
बच्चो, यह सारा कमाल लट्टू की तेज गति के कारण पैदा होने वाली गतिज ऊर्जा का है। एक बार जब कोई वस्तु घूमना शुरू कर देती है तो घर्षण के होने पर वह घूमती रहती है। लट्टू पर जब धागा कस कर बाँध के खींचा जाता है, तो यह गोलाई में घूमने लगता है। घूमने के इस काम में लट्टू का संतुलित भार भी मदद करता है।अगर लट्टू का आकार ठीक गोलाई में नहीं हो तो वह घूमता नहीं। घूमते वक्त लट्टू का झुकाव बाहर की ओर होता है, इससे भी घूमने में उसे मदद मिलती है। लट्टू के घूमने की गति जितनी तेज होगी, उसे उतनी ही अधिक ऊर्जा मिलेगी। वह अधिक देर तक घुमेंगा। तेज गति वाले लट्टू को रोकना भी उतना ही कठिन होता है। हवा के घर्षण से जब इसकी गति बहुत धीमी हो जाती है, तभी लट्टू गिरता है, तब इसे ऊर्जा जो नहीं मिलती।
******

रविवार, 6 दिसंबर 2009

अजब-गजब-2


आग का खेल- एल सल्वाडोर के नगर नेजपा में प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को ‘आग की गेंदों’ का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। इसमें स्थानीय लोग कपड़े से बनी और जलनशील पदार्थ में भीगी सुलगती गेंदें सीधी एक-दूसरे पर फेंकते हैं। वर्ष 1922 में इसी दिन एक ज्वालामुखी के फटने से उसका आग-सा दहकता लावा इस नगर में आ गया था। खतरनाक खेल होने के बावजूद आज तक इस खेल में बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ।

******


सुपर रेस्तरांजर्मनी के शहर न्यूरम्बर्ग स्थित एक रेस्तरां ‘बैगर्स’ में लोग मेज की टच सक्रीन पर टाइप कर आर्डर देते हैं। यह सिस्टम ग्राहकों को यह भी बताता है कि उनका दिया हुआ आर्डर कितनी देर में पूरा होगा। आर्डर के बाद खाद्य पदार्थ एक मिनी ट्रेन से आते हैं जो रसोई घर से डाइनिंग रूम तक चलती है। इस आटोमैटिक रेस्तरां मेंएक भी वेटर नहीं है।

******



दुनियां में ठोस सोने की सबसे बड़ी चीज - मिस्र के किशोर फराओ(बादशाह) तूतनखामन का ताबूत ठोस सोने का बना है और इसका वजन है 1113 किलो। इस समय यही दुनियां में ठोस सोने से बनी सब से बड़ी वस्तु है। अन्य प्राचीन कलाकृतियां जो सोने की बनी थीं वे गायब हो गई हैं। शायद उन्हें पिघला कर बेच दिया गया। एक सोने का लबादा था जिसका वजन एक टन था। यह द एंथंस के एक्रोपोलिस में एथेना की मूर्ति पर सजाया गया था।