रविवार, 14 मार्च 2010

अजब-गजब-4




सिर से बड़े दांत वाइपर फिश नाम की मछली के दांत इसके मुँह से बहुत परे तक उभरे हुए होते हैं। ये आकार में एक फुट तक लंबे हो सकते हैं। किसी जानवर में अपने सिर के समानुपात में ये सबसे बड़े दांत हैं। इस मछली में एक और विशेषता भी होती है। इसके शरीर पर 350 प्रकाश छोड़ने वाले अंग होते हैं। इन अंगों की सहायता से यह अपने शिकार को गहरे अंधेरे पर आकर्षित करती है।
*****





सबसे बड़ी आँखों वाला जीवबच्चो क्या आप जानते हैं कि सबसे बड़ी आँखें किस जीव की होती हैं? शायद नहीं। आओ जानें सबसे बड़ी आँखों वाले जीव के बारे में। जायंट स्क्विड नामक समद्री जीव 66 फुट तक विकसित हो सकता है। यानि इसका आकार एक टैनिस कोर्ट जितना लंबा हो सकता है। इसकी आँखें विश्व के किसी भी अन्य जीव से बड़ी होती हैं। आकार में एक फुटबाट जितनी बड़ी। ये अपनी आँखों की मदद से अपने शिकार यानि छोटी स्क्विड तथा अन्य मछलियों द्वारा छोड़ी जाने वाली रोशनी की कौंध को देख लेते हैं।
*****

3 टिप्‍पणियां:

संजय भास्‍कर ने कहा…

achi jaankari di hai..

Arvind Mishra ने कहा…

वाह मेरे मन का ब्लॉग

निर्मला कपिला ने कहा…

बहुत अच्छी जानकारी है बच्चों के लिये धन्यवाद्