गुरुवार, 21 अप्रैल 2011

अजब-गजब-6



विलक्षण प्रतिभा– बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला अवतार तुलसी विलक्षण प्रतिभा का धनी है। अवतार ने मात्र 9 वर्ष की उम्र में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर ली। दस वर्ष की उम्र में बैचलर डिग्री और बारह वर्ष की उम्र में पोस्टग्रैजुएशन डिग्री प्राप्त कर अवतार ने बहुत नाम कमाया। मात्र 21 वर्ष की उम्र में उसने भौतिक विज्ञान में पी.एच.डी की डिग्री हासिल कर ली। उसका नाम सबसे कम उम्र के पोस्टग्रजुएट के तौर पर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस’ में दर्ज है। 
                             ******

गणितज्ञ मुर्गी–  बच्चो, हम कभी सोच भी नहीं सकते कि मुर्गी जैसा कोई जानवर अंक-गणित का थोड़ा सा भी ज्ञान रख सकता है। मगर चीन के शेनयांग प्रांत में एक मुर्गी है जो सरल अंक-गणित जानती है। मुर्गी के मालिक का कहना है कि जब वह बोर्ड पर अंकों की ओर संकेत करके मुर्गी से सवाल पूछता है तो वह अपनी चोंच से सही स्थान पर ‘ठक’ करके सरल गणनाओं के सही उत्तर दे देती है। 
                          *****





नाक का उपयोग– हम अपने नाक का प्रयोग साँस लेने के अतिरिक्त सूँघने के लिए ही करते हैं। लेकिन चीन के अनहुई राज्य का एक चीनी कलाकार नाक का उपयोग पेय पदार्थों को पीने के लिए भी कर लेता है।

                                      

                                     *****

3 टिप्‍पणियां:

Darshan Lal Baweja ने कहा…

वाह कमाल है जी.....
.
.
.
.
विज्ञान पहेली -११

Chaitanyaa Sharma ने कहा…

बहुत अच्छी जानकारी....

Patali-The-Village ने कहा…

वाह! बहुत अच्छी जानकारी|