शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

सवाल



रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’


प्यारा-प्यारा चंदा मामा

लिए साथ में आता तारे

पंख लगाकर सूरज आता

रोज सवेरे पास हमारे


तितली को सुन्दर रंगो के

ये कपड़े पहनाए किसने

ठण्डी-ठण्डी हवा चलाई

सुन्दर फूल खिलाए किसने?

*****

5 टिप्‍पणियां:

Neha Mathews ने कहा…

सुन्दर रचना!

Chaitanya Sharma ने कहा…

बहुत ही प्यारा सा गीत.... धन्यवाद आपको

रानीविशाल ने कहा…

बहुत सुन्दर कविता ...धन्यवाद
अनुष्का

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत सुन्दर शिशुगीत!
इसकी चर्चा आज के बाल चर्चा मंच पर भी की गई है!

माधव( Madhav) ने कहा…

बहुत सुन्दर शिशुगीत!