शुक्रवार, 29 जनवरी 2010

चूहे हुए सयाने




भूख लगी बिल्ली मौसी को
तो वह पूरे गाँव में डोली।
चूहा पास में एक न आया
चाहे कितना भी मीठा बोली।

सभी कोशिशें हुईं फेल तो
नया दाव अपनाया।
चूहों को धोखा देने खातिर
अपने को खूब छिपाया।
*****

कोई टिप्पणी नहीं: